सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में निरीक्षण दल ने लिया गतिविधियों का जायजा

रामगढ़ के सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति के चार सदस्यीय दल ने शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुझाव दिए।

रामगढ़: गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में शनिवार को विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में चार सदस्यीय निरीक्षण दल ने विद्यालय का निरीक्षण किया. दल ने शिक्षण व्यवस्था, शिक्षण पद्धति, कार्यालय कार्यप्रणाली, विद्यालय की व्यवस्था एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया.

निरीक्षण दल में कुडलुम बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकेश पांडेय, मोरहाबादी के प्रधानाचार्य आशीष कुमार झा, मृत्युंजय कुमार पाठक व डॉ बागिश दुबे शामिल थे. टीम के सदस्यों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिये.

निरीक्षण के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल व प्रधानाचार्य प्रवीण की उपस्थिति में आचार्यों के साथ बैठक हुई. इसमें सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गयी.

निरीक्षण दल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे उचित दिशा देना भी है. शिक्षकों को बच्चों की क्षमता, रुचि और रचनात्मकता को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए. बैठक में शैक्षणिक, बौद्धिक, शारीरिक, नैतिक व सामाजिक विकास को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये. विद्यालय परिवार ने सुझावों को कार्यप्रणाली में लागू करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >