वेंडिंग जोन के सब्जी विक्रेताओं पर दुकान रद्द होने का मंडराया खतरा, संघ ने समाधान के लिए सीईओ से मिलने का लिया निर्णय

रामगढ़ में न्यू वेंडिंग जोन के सब्जी विक्रेताओं ने छावनी परिषद द्वारा जारी मासिक शुल्क नोटिस पर चिंता जताई है। संघ ने समाधान के लिए सीईओ से मिलने का निर्णय लिया है।

रामगढ़: न्यू वेंडिंग जोन खुदरा सब्जी विक्रेता संघ रामगढ की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयी. बैठक में वेंडिंग जोन के खुदरा सब्जी विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं से संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया, समाधान की मांग की. सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि छावनी परिषद की ओर से मासिक शुल्क सात दिनों के भीतर जमा करने का नोटिस जारी किया गया है.

साथ ही शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित दुकान रद्द करने व कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. इससे सभी खुदरा सब्जी विक्रेता परेशान हैं. उन्होंने कहा कि वे खुदरा सब्जी बेचकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं. संघ के अध्यक्ष नीरज मंडल ने कहा कि जल्द ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी से मिलेगा.

सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान की मांग सीईओ से करेगा. उन्होंने सभी सब्जी एवं फल विक्रेताओं से निर्धारित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाने तथा सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने की अपील की.

बैठक में अध्यक्ष नीरज मंडल, सचिव संजय कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय बनारसी, कोषाध्यक्ष राजा सोनकर, राम प्रवेश गुप्ता, अजय कुशवाहा, सुखदेव साव, लेखनाथ महतो, अजय कुमार, बसंत कुमार, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, राजू कुमार, शंभू कुमार, बेबी देवी, बबिता देवी, फुलमतिया देवी, आशा देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, सबिता देवी, रेणु देवी, तारा देवी, रंजू कुमारी, रमनी देवी, संत साहू, लिखना महतो, पवन साहू, रीता देवी, इंदु देवी वर्मा, काजल देवी, ज्योति देवी, कृष्ण चटर्जी, सरिता चौधरी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, ममता देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >