उरीमारी में हाई स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, पांच हिरासत में

रामगढ़ के उरीमारी में हाई स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पांच युवकों को हिरासत में लिया है.

उरीमारी (रामगढ़). उरीमारी ओपी क्षेत्र के उरीमारी रेलवे साइडिंग के समीप कुछ युवकों ने एक हाई स्कूल की नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया. घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है. बुधवार को पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है. छात्रा को मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है.

सहेली के साथ घर के लिए निकली थी

घटना के बाबत बताया गया कि जरजरा स्थित एक हाइस्कूल की उक्त छात्रा दोपहर 3:30 बजे छुट्टी के बाद अपनी सहेली के साथ घर के लिए निकली थी. इसी दौरान वह रास्ते में सहेली के घर किसी काम से करीब एक-डेढ़ घंटे तक रुकी रही. वक्त ज्यादा हो जाने के कारण सहेली ने अपने छोटे भाई और कुछ अन्य बच्चों को छात्रा के साथ लगा दिया, ताकि सभी उसे सुरक्षित घर पहुंचा दें.

रेल पटरी की तरफ मौजूद थे पांचों युवक

शाम ढलता देख छात्रा अपने भुरकुंडुवा स्थित घर जाने के लिए रेलवे साइडिंग की ओर से जानेवाले शॉर्टकट मार्ग को चुना. इसी दौरान साइडिंग पर रेल पटरी की तरफ मौजूद पांचों युवकों ने सबको रोक लिया. बच्चों को डांट-डपटकर और मारकर वहां से भगा दिया. इसके बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान छात्रा के हो-हल्ला करने के कारण सभी युवक वहां से भाग खड़े हुए. बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी. तब तक छात्रा के परिजन भी उसे ढूंढते हुए स्कूल और फिर उसकी सहेली के घर पहुंचे.

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

बच्चों से मिली जानकारी के बाद परिजन घटना वाले शॉर्टकट मार्ग की ओर तलाशी के लिए बढ़े. तब जानकारी मिली कि छात्रा अपने घर पहुंच गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: लातेहार में ट्रैक्टर से दबकर नाबालिग की मौत, अवैध बालू खनन पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेंद्र कुमार

सुरेंद्र कुमार चितरपुर क्षेत्र से प्रभात खबर के साथ लगभग 30 वर्षों से जुड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. वह निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >