रामगढ़: शाम 5 बजे चलानी थी Vande Bharat, ड्यूटी से पहले ही हादसे ने पहुंचाया अस्पताल; महिला समेत दो घायल

मांडू एनएच-33 पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में महिला और लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामगढ़ रेफर किया गया है।

मांडू: रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 फोरलेन स्थित मिडिल स्कूल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों की पहचान केके बासौदी गांव निवासी शांति देवी व ग्राम चौबे, जिला हजारीबाग निवासी तुलसी नायक के रूप में हुई है. तुलसी नायक बरकाकाना रेलवे स्टेशन में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सक डॉ. मनीषा कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

बताया जाता है कि घायल तुलसी नायक की शनिवार शाम 5 बजे बरकाकाना से पटना के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में लोको पायलट के रूप में ड्यूटी निर्धारित थी. हालांकि, ड्यूटी पर जाने से पहले ही वे सड़क दुर्घटना में घायल हो गये.

यह भी पढ़ें: SIR में नाम को लेकर है उलझन? पतरातू में नो-मैपिंग मतदाताओं की जनसुनवाई, दस्तावेजों की हुई जांच 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >