रामगढ़ में दो जगह से बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

रामगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी हो गयी. दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जारा टोला निवासी सोमर मुंडा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि छह सितंबर को दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अपनी बाइक (जेएच 01वी-8739) घर के बाहर खड़ी की थी. करीब ढाई बजे बाहर निकलने पर बाइक वहां नहीं मिली. आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.

दूसरी घटना शिवम होटल के बाहर की है. यहां से भी बाइक (जेएच 24 एफ-9413) चोरी हो गयी. उरीमारी, हजारीबाग निवासी बाइक मालिक विनोद महतो होटल में एक सेमिनार में शामिल होने आये थे. उन्होंने अपनी बाइक होटल के बाहर खड़ी की थी. करीब तीन बजे बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली.

दोनों मामलों को लेकर रामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >