छतरमांडू में ट्रक व दूध का टैंकर पलटा, ट्रक चालक की मौत

रामगढ-बोकारो मार्ग 23 के छत्तरमांडू स्थित वृद्धाश्रम के समीप बुधवार की सुबह सरिया लदा ट्रक पलटा गया.

रामगढ़. रामगढ-बोकारो मार्ग 23 के छत्तरमांडू स्थित वृद्धाश्रम के समीप बुधवार की सुबह सरिया लदा ट्रक पलटा गया. घटना में ट्रक के चालक की मौत हो गयी. वहीं उपचालक घायल हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिये मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार सरिया लदा ट्रक संख्या जेएच 09 बी 7738 व दूध का टैंकर संख्या जेएच24 डी 6205 दोनों बोकारो से रामगढ़ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे छत्तरमांडू वृद्धाश्रम के पास सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. ट्रक पर लदा सरिया सड़क पर बिखर गया. जिससे सड़क अवरुद्ध हो गया. इसी बीच दूध लेकर आ रहे टैंकर अचानक सड़क पर पलटे ट्रक व बिखरे सरिया को देखकर नियंत्रण खो दिया. चालक ने ट्रक के किनारे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया.

घटना में सरिया लदे ट्रक के चालक चास जिला बोकारो निवासी बैजू यादव की मौत हो गयी. घायल उप चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस का गश्ती दल पहुंचा. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व सड़क पर बिखरे सरिया को किनारे किया गया. पुलिस ने वाहन को कब्जा में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >