Ramgarh: पतरातू में पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, बड़कागांव विधायक भी हुए शामिल

Ramgarh: 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और स्थानीय लोगों ने पतरातू में श्रद्धांजिल सभा का आयोजन किया, जिसमें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी भी शामिल हुए.

Ramgarh: पतरातू में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में शनिवार को पतरातू शहीद चौक पर बजरंग दल के बैनर तले श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया. साथ ही कुछ वक्ताओं ने समाज में बढ़ते पाश्चात्य प्रभाव पर चिंता जताते हुए वेलेंटाइन डे का विरोध भी दर्ज कराया.

बजरंग दल ने किया था श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

इसी बीच बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी वहां से गुजर रहे थे,उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर रुककर कुछ समय के लिए श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और शहीदों को नमन किया. इस अवसर पर बजरंग दल पतरातू प्रखंड संयोजक सागर कुमार, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री गुड्डू कुमार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख रामप्रवेश विश्वकर्मा सहित सुधांशु कुमार, पुनित कुमार, प्रिंस कुमार, अजय मुंडा, सूरज ठाकुर, दीपक साव, अमन साहू, अमन सिंह, गुंजन कुमार, ऋषि कुमार, करमा साव, बलदेव विश्वकर्मा, रंजीत ठाकुर और सूरज साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: 

कागजों पर हो रहा धनबाद नगर निगम का ई-कचरा कलेक्शन, निस्तारण गंभीर चुनौती

देश की चुनिंदा शिव लिंगों में एक है ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग, लोगों की है अटूट आस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >