डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया।

गोला: डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो एवं प्रधानाध्यापक संजीव महतो के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.

विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन को स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बच्चों को पौधों की सुरक्षा, जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के प्रति भी जागरूक किया गया.

कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में बरगद का पौधा भी लगाया गया. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में यह वृक्ष क्षेत्र के लोगों को छाया प्रदान करेगा तथा पूजा-अर्चना के लिए भी उपयोगी साबित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा. निदेशक श्री महतो ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

वहीं प्रधानाध्यापक संजीव महतो ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >