हाइवा से कोयला ढुलाई के विरोध में तीन घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग बंद

हाइवा से कोयला ढुलाई के विरोध में तीन घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग बंद

कुजू. कुजू क्षेत्र की तोपा परियोजना में ई-ऑक्शन कोयले के हाइवा वाहनों से हो रही ढुलाई के विरोध में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झामुमो की तोपा शाखा के नेतृत्व में गुरुवार को आंदोलन किया गया. आंदोलनकारियों ने हाइवा ट्रांसपोर्टिंग को लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह बंद रखा. इससे कोयला परिवहन कार्य प्रभावित रहा. ट्रांसपोर्टिंग कंपनी शिवम इंटरप्राइजेज तथा अन्य ट्रांसपोर्टिंग प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में सकारात्मक पहल के बाद ट्रांसपोर्टिंग कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू कराया गया. वार्ता के दौरान ट्रांसपोर्टिंग प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक गांव से एक-एक मुंशी की बहाली की जायेगी. कार्य सुचारू रूप से चलने पर स्थानीय लोगों को रोजगार के और अवसर भी उपलब्ध कराये जायेंगे. सहमति बनने के बाद तीन घंटे से खड़े वाहनों की लंबी कतार आगे बढ़ी. वाहन अपने-अपने कोयला लोडिंग एवं कांटा प्रक्रिया के लिए रवाना हुए. वार्ता में हाइवा ट्रांसपोर्टिंग की ओर से पूरन गंझू एवं इस्लाम अंसारी शामिल थे. आंदोलनकारियों की ओर से सुरेश चंद पटेल, मोगल चंद पटेल, मंगू मांझी, मो यासीन, वासुदेव गंझू, अभय सिंह, विनोद अग्रवाल, उमेश करमाली, उत्तम महतो, महादेव रविदास, गुलजार मियां, सुरेश करमाली, प्रदीप करमाली, वीरेंद्र कुमार, परमेश्वर महतो, मंटू करमाली, विनोद करमाली, रीतलाल महतो, सोहराय मांझी, जयप्रकाश मांझी, बंसी मांझी, उमाशंकर, मनोज, रमेश मांझी, नागेश्वर, अमरलाल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >