रामगढ़ के कोर्ट मोड़ पर गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, कुछ देर ठप रहा यातायात

Ramgarh News: रामगढ़ : कोर्ट मोड़ के पास गिट्टी लदा ट्रेलर पलटने से रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर यातायात कुछ देर बाधित रहा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम बड़ा हादसा हो गया, जहां कोर्ट मोड़ के पास गिट्टी लदा ट्रेलर (जेएच 02 सीएम 4790) अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है.

कुछ देर के लिए बाधित रहा यातायात

ट्रेलर के सड़क पर पलट जाने से मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को सड़क से हटवाया.

क्रेन से हटाया गया वाहन, बहाल हुआ आवागमन

काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका.

चालक-उपचालक को आई हल्की चोट

हादसे में ट्रेलर के चालक और उपचालक को हल्की चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >