अरुणा बुधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, आठ टीम के 110 खिलाड़ी लेंगे भाग

अरुणा बुधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, आठ टीम के 110 खिलाड़ी लेंगे भाग

रामगढ़. बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सिरका क्रिकेट स्टेडियम में किया गया. टूर्नामेंट 28 फरवरी तक चलेगा. टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर साउथ अफ्रीका के जैको वेंटर, बीएफसीएल के निदेशक गौरव बुधिया, टेबोगो रालेका व सत्यकी विश्वास ने किया. टूर्नामेंट में आठ टीम के 110 खिलाड़ी भाग लेंगे. उद्घाटन मैच एडमिन एवेंजर्स और कॉमर्शियल वॉरियर्स के बीच खेला गया. ग्रुप ए में पावर पैंथर्स, सुपर जायंट्स, एचओ हंटर्स, फेरो फाइटर्स, ग्रुप बी में एडमिन एवेंजर्स, कॉमर्शियल वॉरियर्स, इंडक्शन स्टार्स, स्पंज स्ट्राइकर्स लीग मैच खेलेगा. शीर्ष टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. पहला सेमीफाइनल 24 फरवरी को, दूसरा सेमीफाइनल 25 फरवरी को व फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को सिरका क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. प्रबंधन ने कहा कि खेल के आयोजन से कर्मचारियों के बीच अनुशासन बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >