40 लाख की चोरी का खुलासा 24 घंटे में

शहर के लोहार टोला स्थित होटल वेव्स के मालिक संजीव कुमार चड्डा के घर से 30 नवंबर को हुई 40 लाख की चोरी की घटना का खुलासा कर लिया गया है.

रामगढ़. शहर के लोहार टोला स्थित होटल वेव्स के मालिक संजीव कुमार चड्डा के घर से 30 नवंबर को हुई 40 लाख की चोरी की घटना का खुलासा कर लिया गया है. इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. घटना के 24 घंटे के अंदर मामले का उदभेदन रामगढ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. उक्त बातें सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रामगढ़ में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. बताया कि चोरी की घटना को देखते हुए तत्काल एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद आरोपी को मध्यप्रदेश के सागर से जाकर गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी सागर जिला मध्यप्रदेश का रहनेवाला आकाश धानक पिता संतोष उर्फ रघु धानक शामिल है. वह पूर्व में इस होटल में काम कर चुका है. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी की गयी नकद 14 लाख 31 हजार 120 रुपया व जेवरात को बरामद किया गया है. इस मामले में होटल के मालिक संजीव चड्डा के आवेदन पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 370/2024 दर्ज किया गया था.

छापामारी दल में शामिल

एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पुअनि सुमंत कुमार राय, पुअनि उपेन्द्र कुमार, पुअनि संतोष कुमार, पुअनि मंजेश कुमार सिंह, सअनि सुजीत कुमार सिंह, आरक्षी रवि शंकर कुमार, बसंत यादव, अर्जुन पासवान मुख्य रूप से शामिल थे. प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पुअनि सुमंत कुमार राय, पुअनि उपेन्द्र कुमार, पुअनि संतोष कुमार, पुअनि मंजेश कुमार सिंह, सअनि सुजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

होटल संचालक ने एसपी व टीम को किया सम्मानित

होटल संचालक संजीव चड्डा ने मामले के उदभेदन के लिए टीम के सदस्यों को शॉल ओढाकर व एसपी को बुके देकर सम्मानित किया. साथ ही पुलिस के तत्परता के लिए आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.