विकसित मांडू विधानसभा का सपना मां दुर्गा के आशीर्वाद से होगा पूरा : तिवारी महतो

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बड़गांव मंडाटांड में बनाये गये भव्य पंडाल का उदघाटन रविवार की देर रात किया गया.

चैनपुर. श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बड़गांव मंडाटांड में बनाये गये भव्य पंडाल का उदघाटन रविवार की देर रात किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में टीएसएफ घाटोटांड यूनिट हेड लीडर आदित्य कुमार सिंह, बड़गांव पंचायत मुखिया बुलबुल कुमारी पूर्व मुखिया चैनपुर ज्ञानी महतो शामिल हुए. श्री महतो ने कहा कि उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से विकसित मांडू विधानसभा का जो स्वप्न देखा है, हम सब मिलकर उसे सिद्ध करेंगे. इसके पूर्व पंडित अशोक पांडेय ने अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधा. इस अवसर पर पंकज साहा अध्यक्ष उमाशंकर साव, उपाध्यक्ष बीरबल महतो, सचिव विकास महतो, उपसचिव लालो रजक, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, उपकोषाध्यक्ष विट्टू कुमार महामंत्री रामा महतो, संरक्षक अमरनाथ महतो, नागेश्वर प्रसाद मेहता, पवन पासवान, त्रिभुवन प्रसाद, रिंकू प्रसाद, कपिलदेव महतो, मिथलेश महतो, छोटू ठाकुर, बालगोविंद महतो, जगदीश भुइयां, राजेन्द्र पासवान, महेन्द्र महतो, सुरेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >