रामगढ़: रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को झंडा चौक स्थित शांतिधारा फाउंडेशन कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने की. गोष्ठी में शिक्षक दिवस के महत्व और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई.
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. शिक्षक आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने के साथ उनमें राष्ट्रीयता की भावना विकसित करते हैं. सफलता के लिए सकारात्मक सोच जागृत करने में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो प्रणीत कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ उमा सेन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रो पूर्णकांत, मानद सचिव डॉ तारा शंकर अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य प्रो अंजू शर्मा को पुस्तक एवं लेखनी प्रदान कर अभिनंदन किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया. स्वागत भाषण उपाध्यक्ष अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश कुमार ने किया.
