शिशु निकेतन हाई स्कूल का पुनरुर्द्धार, टाटा स्टील के सीएचआरओ राजेश चिंतक ने किया उद्घाटन

टाटा स्टील के सहयोग से शिशु निकेतन हाई स्कूल का पुनरुद्धार हुआ। सीएचआरओ राजेश चिंतक ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नए भवन का उद्घाटन किया।

घाटोटांड़: टाटा स्टील के सहयोग से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू), वेस्ट बोकारो द्वारा संचालित शिशु निकेतन हाई स्कूल राजेंद्र नगर का रिनोवेशन कार्य पूर्ण होने के बाद पुनर्निमित आधुनिक विद्यालय भवन का उद्घाटन टाटा स्टील के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ), इंडिया आरएम एवं एनेबलिंग फंक्शंस, राजेश चिंतक ने किया.

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, यूनियन पदाधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. रिनोवेशन के तहत विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. कक्षाओं का विस्तार, बेहतर फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, सुव्यवस्थित शौचालय एवं छात्रों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है.

मुख्य अतिथि राजेश चिंतक ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है. ऐसे प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक सुजीत कुमार सिन्हा ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला.

वर्ष 1980 में यह स्कूल दो कमरे के एक क्वार्टर में संचालित होता था. बाद में अगस्त 1982 में टाटा स्टील प्रबंधन के सहयोग से नया भवन मिला. कम फीस होने के कारण आज भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और इस विद्यालय से पढ़े कई छात्र देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं.

स्वागत भाषण सुजीत कुमार सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन सीमा सिंह ने दिया.आरसीएमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन महतो ने कहा कि ग्रामीण बच्चों के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे. वहीं यूनियन से सचिव डॉ. योगेंद्र सिंह ने विद्यालय के लिए पुनः टीएसएफ (टाटा स्टील फाउंडेशन) से फंडिंग शुरू करने, शिक्षकों के वेतनमान में सुधार एवं छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया.

टाटा स्टील के चीफ सीईपी राजेश कुमार ने भी विद्यालय के समग्र विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में शिव शंकर, तरुण कुमार, दीपक श्रीवास्तव, रोहित प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >