घाटोटांड : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुईयांडीह में 16 से 17 जुलाई 2026 तक दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल) टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, जूडो, वुशु, कराटे, बॉक्सिंग, क्रिकेट, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास करना है. कार्यक्रम का उद्घाटन 16 जुलाई को प्रातः 8 बजे किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के चीफ सीईपी राजेश कुमार उपस्थित रहेंगे, जो प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे. विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है. विद्यालय के प्राचार्या सोनिया तिवारी व आयोजन समिति ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं.
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स 2026 का आयोजन 16 से
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में 16-17 जुलाई 2026 को दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न खेलों में छात्र प्रतिभा दिखाएंगे।

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स 2026 का आयोजन 16 से