तिरंगे की शान में गूंजा टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह, राष्ट्रीय ध्वज दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूली बच्चे

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर छात्रों ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तिरंगे का सम्मान किया।

घाटोटांड़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में राष्ट्रीय ध्वज दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज को नमन के साथ किया गया. विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया. कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत तिरंगा विषयक लघु नाटिका ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, सम्मान और महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया.

कक्षा नौवीं की छात्रा मन्नत अज़ीज़ एवं लावन्या वर्मा ने ओजपूर्ण देशभक्ति कविता पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया. वहीं कक्षा छठी के छात्र उज्ज्वल प्रसाद ने अंग्रेज़ी में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रभावशाली भाषण देकर खूब सराहना बटोरी. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत झंडा गीत एवं अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया.

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के आदर्शों तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का सफल संयोजन रवि चक्रवर्ती एवं पवन कुमार पंडित ने किया, मंच संचालन कक्षा सातवीं की छात्रा शानवी पांडे ने किया.

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >