मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम उठायें : उपायुक्त संदीप सिंह

उपायुक्त संदीप सिंह ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ रामगढ़ के छतरमांडू स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.

रामगढ़ : उपायुक्त संदीप सिंह ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को रामगढ़ के छतरमांडू स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पूर्व स्थल निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ नीलम चौधरी से सदर अस्पताल परिसर अंतर्गत साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, बायो मेडिकल, वेस्ट मैनेजमेंट पर जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया.

कोरोना महामारी को देखते हुए निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल अंतर्गत विभिन्न इमारतों का निरीक्षण करते हुए प्लाज्मा डोनेशन सेंटर के लिए जगह चिह्नित करने के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की. उपायुक्त ने सिविल सर्जन से नियमित अंतराल पर मेडिकल एक्सपर्ट, चिकित्सक व प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने को कहा.

कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों व इमरजेंसी सेवा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल परिसर अंतर्गत डायलिसिस यूनिट व आइसीयू स्थापित करने के संबंध में भी विभिन्न क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया. उपायुक्त ने सदर अस्पताल अंतर्गत आवासीय परिसर में भी सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया.

उन्होंने कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल अवधेश कुमार को अस्पताल के आवासीय परिसर की घेराबंदी के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के मौके पर उपायुक्त के अलावा डीआरसीएचओ, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़, हॉस्पिटल मैनेजर सदर अस्पताल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल सह प्रभारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी मौजूद थे.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.