चितरपुर में 11 हजार वोल्ट तार लगाने का विरोध

चितरपुर में 11 हजार वोल्ट तार लगाने का विरोध

चितरपुर. चितरपुर के जवाहर रोड क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार लगाने के प्रस्ताव के विरोध में स्थानीय लोगों ने रजरप्पा थाना प्रभारी को आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने इस कार्य को रोकने की मांग करते हुए सुरक्षा पर गंभीर चिंता जतायी है. आवेदन में कहा गया है कि माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल से बाबू दरवाजा तक जबरन हाई वोल्टेज तार पार कराने की कोशिश की जा रही है. पूर्व में भी इसका विरोध किया गया था, लेकिन पुनः रामनवमी के बाद कार्य करने की बात कही जा रही है. लोगों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है. यहां माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल और मेकॉस पब्लिक स्कूल स्थित हैं. इस मार्ग से रामनवमी, दुर्गा पूजा, काली पूजा, सरस्वती पूजा, गणपति पूजा सहित कई धार्मिक जुलूस गुजरते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर तार लगता है, तो यहां के दुर्गा मंदिर व हनुमान मंदिर में होने वाले आयोजन भी प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से 11 हजार वोल्ट तार नहीं लगाने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि विद्युत कार्यपालक अभियंता को भी दी गयी है. आवेदन में मार्कंडेय तिवारी, दीपक पोद्दार, संतोषी देवी, शिवानी देवी, शांति देवी, धनंजय कुमार, सीमा पोद्दार, मनोरंजन पोद्दार, संजय पोद्दार, अनिता देवी, विश्वास पोद्दार, अजीत चंद्र पोद्दार, उज्ज्वल पोद्दार, तारा चंद्र के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >