रामगढ़: अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, झारखंड की ओर से सामाजिक जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को पतरातू प्रखंड का दौरा किया गया. इस दौरान समाज के लोगों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा की गयी.
नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी ने किया. उनके साथ शंकर बर्मन, पप्पू सोनी, अजय सोनी आदि मौजूद थे. बैठक में समाज के लोगों ने संगठन के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए एकजुट होकर समाज के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.
गांव-गांव और प्रखंड स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिल कर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया. मौके पर झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार मौजूद थे.
