कुजू क्षेत्र में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान शुरू, कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

सीसीएल कुजू क्षेत्र में 15 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

कुजू. सीसीएल कुजू क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा के तहत 15 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है.

कर्मचारियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. सभी ने अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की. उन्होंने अपने आसपास स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >