रजरप्पा मंदिर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, मां छिन्नमस्तिके से मांगा आशीर्वाद

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

रजरप्पा. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर शनिवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और देश की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की. पुजारी सोनू पंडा, स्वरूप पंडा व अन्य पुजारियों ने पूजा-अर्चना करायी.

न्यायाधीश ने नारियल बलि अर्पित करने के साथ रक्षा सूत्र बंधवाया. आगमन पर प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. न्यास समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा व सचिव शुभाशीष पंडा के नेतृत्व में सदस्यों ने उनका स्वागत कर मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया. सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर व आसपास पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन, रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा, रामगढ़ प्रधान न्यायाधीश मो तौफीकुल हुसैन, उपायुक्त ऋतुराज, एसपी मुकेश लूणायत सहित कई न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >