SC के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर पहुंचे रजरप्पा मंदिर, मां छिन्नमस्तिके से लिया आशीर्वाद

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया.

रजरप्पा से सुरेंद्र कुमार और शंकर चंद्र पोद्दार की रिपोर्ट

रजरप्पा (रामगढ़). शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर आए. यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की सही ढंग से पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और मां का आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद उनकी आंखों में एक विशेष शांति झलक रही थी.

न्यायाधीश को रजरप्पा के पुजारी सोनू पंडा, स्वरूप पंडा एवं अन्य पुजारियों ने सही ढंग से पूजा-अर्चना करायी. उन्होंने नारियल बलि चढ़ाकर रक्षा सूत्र बंधवाया. उन्होंने देश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मंदिर न्यास समिति ने किया स्वागत

प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मंदिर पहुंचने पर रजरप्पा न्यास समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा और सचिव शुभाशीष पंडा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्हें मां छिन्नमस्तिके मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

न्यायाधीश के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से मुस्तैद रहे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में जनता दरबार में आवेदन, दो दिन बाद मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट; आशा देवी को मिली राहत

बोले- रजरप्पा की सकारात्मक ऊर्जा अद्वितीय

पूजा-अर्चना के बाद न्यायाधीश ने कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया. उन्होंने कहा कि "रजरप्पा की सकारात्मक ऊर्जा अद्वितीय है". इस दौरान झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन, रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा, रामगढ़ प्रधान न्यायाधीश मो तौफीकुल हुसैन, कुटुंब न्यायालय के जिला न्यायाधीश राजीव आनंद, शुभेंदु द्विवेदी सहित न्याय अधिकारी के अलावा रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, रामगढ़ एसपी मुकेश लूणायत, डीएफओ नीतीश कुमार, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे.

न्यायाधीश के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में दिखी उत्सुकता

न्यायाधीश के रजरप्पा आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखी गयी.

रजरप्पा मंदिर के पुजारियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर को मां छिन्नमस्तिके मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >