सुदेश महतो की चुनावी सभा 16 को, सफल बनाने का निर्णय

सुदेश महतो की चुनावी सभा 16 को, सफल बनाने का निर्णय

गिद्दी(हजारीबाग). एनडीए की बैठक बलसगरा में हुई. इसकी अध्यक्षता बसंत प्रजापति ने की. बैठक में बताया गया कि मांडू विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के पक्ष में 16 नवंबर को बलसगरा में चुनावी सभा आयोजित की गयी है. इसे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो संबोधित करेंगे. चुनावी सभा को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. व्यापक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. बैठक में पुरुषोत्तम पांडेय, सर्वेश कुमार सिंह, करुण सिंह, वकील महतो, भुवनेश्वर महतो, दिवाकर महतो, उमेश प्रकाश सिंह, वृजकिशोर पाठक, रॉकी सिंह, सुरेश केशरी, सुरेश राम, उमेश राम, राजदीप प्रसाद, गिरजा सिंह, बाबूचरण बेदिया, राजेश, दिनेश गोप, पंकज सिंह, मोहनलाल महतो, रीझूनाथ चौधरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >