स्ट्रॉबेरी की खेती से जीविकाेपार्जन में होगा सुधार : सुनीता

स्ट्रॉबेरी की खेती से जीविकाेपार्जन में होगा सुधार : सुनीता

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन, घाटोटांड़ के जीएम की पत्नी ने खेती का लिया जायजा चैनपुर. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन, घाटोटांड़ के महाप्रबंधक संजय रजौरिया की पत्नी सुनीता रजौरिया ने मांडू प्रखंड की नावाडीह पंचायत अंतर्गत अर्जुनटांड़ में लगे 1400 स्ट्रॉबेरी के पौधे का निरीक्षण किया. उन्होंने खेती करने वाले किसान बसंत महतो के काम की सराहना की. उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस तरह की खेती में काफी परिश्रम लगता है. बसंत महतो ने स्ट्रॉबेरी की खेती की है. इससे उनका जीविकोपार्जन में काफी सुधार होगा. उन्होंने स्ट्रॉबेरी को तोड़ कर चखा. बसंत महतो से करीब 10 पैकेट की खरीदारी भी की. उन्होंने अन्य किसानों को भी इससे प्रेरणा लेकर इस तरह की खेती करने को कहा. इधर, मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने कहा कि पंचायत के हर किसान अपनी मेहनत से खेती करते हैं. हर मौसम में अलग-अलग फसल लगाकर जीविकाेपार्जन करते हैं. पंचायत के हर किसान को सरकार की योजनाओं को समुचित लाभ दिलाने का प्रयास होगा. किसान बसंत महतो ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन ने 1400 स्ट्रॉबेरी का पौधा व सरकार द्वारा ड्रिप एरिगेशन का साधन दिया है. ऑर्गेनिक खाद्य के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती की है. मौके पर नावाडीह मुखिया संजय प्रसाद, टीएसएफ के कोमल, शांति मुर्मू, तेजू महतो, डॉ देवनारायण महतो, किशोर महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >