अवैध खनन को पूरी तरह से बंद करें : डीसी

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

रामगढ़. रामगढ़ जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के विरुद्ध की गयी कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की. उपायुक्त ने बीते समय में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये.

बैठक में अवैध मुहानों को बंद करने की दिशा में किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही मुहानों को तत्काल बंद कराया जाये. हाल ही में किये गये कंट्रोल ब्लास्टिंग की सराहना करते हुए उन्होंने इसे नियमित रूप से जारी रखने और आवश्यकता अनुसार नए अवैध मुहानों पर भी लागू करने का निर्देश दिया.

सभी वाहनों में जीपीएस लगाना सुनिश्चित करें

खनिजों के परिवहन पर निगरानी के लिए सभी वाहनों में जीपीएस लगाने को सुनिश्चित करने की बात कही गयी. साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित अधिकारियों को जिले के विभिन्न रेलवे साइडिंग का निरीक्षण कर नियमों के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए भी सख्त कदम उठाने की बात कही गयी.

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतिश कुमार, अपर समाहर्ता, एसडीओ, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >