रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका तिलैयाटांड़ निवासी सुनील कुमार महतो ने करीब आठ महीने पहले हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सुनील कुमार महतो 23 नवंबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से अरगड्डा बाजार खरीदारी करने गये थे.
उन्होंने बाजार में बाइक खड़ी कर खरीदारी की. करीब 20 मिनट बाद लौटने पर देखा कि बाइक वहां से गायब थी. पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का अब तक कोई सुराग नहीं मिला.
इसके बाद उन्होंने रामगढ़ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
