रामगढ़. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रोटरी सेंट्रल रामगढ़ की ओर से 300 बच्चियों में सोमवार को पठन-पाठन सामानों का वितरण किया गया.
बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए करता है प्रोत्साहित
कार्यक्रम के दौरान रोटरी सेंट्रल रामगढ़ के अध्यक्ष पवंजय कुमार ने कहा कि रोटरी सेंट्रल सामाजिक सरोकार, महिला शसक्तिकरण, किशोरी बालिकाओं को आगे बढाने के लिये प्रोत्साहन करता है. इस संस्थान की बच्चियों को जब-जब पाठ्य सामग्री की जरूरत पड़ेगी, तब-तब रोटरी सेंट्रल रामगढ़ उनके साथ खड़ा मिलेगा. इस कार्य को पूरा करने में खुशबू बंसल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी बच्चियां
खुशबू बंसल ने कहा कि बच्चियों में अद्भुत प्रतिभा है, जो भविष्य में देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी.
आगे भी लगेगा मेडिकल चेकअप कैंप
स्वेता सिन्हा व किरण अग्रवाल ने कहा कि आगे भी बच्चियों के लिए मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाएगा, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. विद्यालय की प्रिंसिपल अल्पना कुमारी ने रोटरी सेंट्रल रामगढ़ का आभार जताया. कहा कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ हमेशा से मददगार और सहयोगी रहा है. इसके लिए हम सभी हरदम आभारी रहेंगे.
कार्यक्रम में खुशबू बंसल, किरण अग्रवाल, स्वेता सिन्हा, राजेश अग्रवाल शामिल हुए.
