PF-पेंशन सुधार को लेकर मजदूरों का ऐलान, 15 सितंबर तक समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना

रामगढ़ एसआरयू इफिको प्लांट में संयुक्त मोर्चा ने पीएफ और पेंशन की मांगों को लेकर 15 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना होगा।

रामगढ़ : एसआरयू इफिको प्लांट के समीप बुधवार को संयुक्त मोर्चा संगठन के तत्वावधान में गेट मीटिंग आयोजित की गयी. अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष किशोर कुमार ने की. वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के 30-35 वर्षों के खून-पसीने से इस कारखाने की नींव तैयार हुई है. वर्ष 2015 से ठेका मजदूरों के पीएफ, पेंशन और ग्रेच्युटी के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वक्ताओं ने प्रबंधन से समय रहते मजदूरों का हक देने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से एक सितंबर को भ्रामक नोटिस जारी किया गया है. 15 सितंबर तक समस्या का समाधान नहीं होने पर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा.

मजदूरों ने रखीं कई मांगें

वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्चा का गठन हर मजदूर को मान-सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए किया गया है. मजदूरों ने केंद्रीय न्यूनतम वेतनमान, ग्रेच्युटी, नियुक्ति पत्र, आवास सुविधा और 26 दिन के कार्य दिवस की गारंटी लागू करने की मांग की.

सभा को संरक्षक खोगेन्द्र साहू, संयोजक केडी मिश्रा, अध्यक्ष किशोर कुमार, सह-संयोजक राजू वर्मा, प्रकाश कुमार, राजकिशोर सिंह और सह-सचिव कमलेश बेदिया ने संबोधित किया. मंच संचालन महेश यादव ने किया.

गेट मीटिंग में कमलेश पांडे, जोबर महतो, चंदन मुखर्जी, अनिल पंडित, ओंकार कुशवाहा, संतोष यादव, अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, रमेश कुमार महतो, विकास कुमार, रामजी यादव, मनोज महतो, राकेश बेदिया, महेश महतो, राजकिशोर, तारा लाल महतो, निरंजन प्रसाद, सेवालाल महतो, मंटू कुमार, उदय कुमार, विनय रजवार, ईश्वर महतो, रामू महतो, योगेन्द्र कुमार, मिकलेश तिवारी, लोकेश्वर महतो, पूजा कुमारी, फुलमनी और तुलसी प्रजापति समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >