रामगढ़ : एसआरयू इफिको प्लांट के समीप बुधवार को संयुक्त मोर्चा संगठन के तत्वावधान में विशाल गेट मीटिंग आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष किशोर कुमार ने की. वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों का 30-35 वर्षों का खून-पसीना इस कारखाने की नींव में लगा है. वर्ष 2015 से ठेका मजदूरों के पीएफ, पेंशन व ग्रेच्युटी के साथ अन्याय किया गया है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने प्रबंधन से समय रहते मजदूरों का हक देने की मांग की.
वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने एक सितंबर को भ्रामक नोटिस जारी किया है. 15 सितंबर तक समस्या का समाधान नहीं होने पर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा का गठन हर मजदूर को मान-सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए हुआ है.
मजदूरों ने रखीं विभिन्न मांगें
मजदूरों ने केंद्रीय न्यूनतम वेतनमान, ग्रेच्युटी, नियुक्ति पत्र, आवास सुविधा और 26 दिन कार्य दिवस की गारंटी लागू करने की मांग की.
सभा को संरक्षक खोगेन्द्र साहू, संयोजक केडी मिश्रा, अध्यक्ष किशोर कुमार, सह-संयोजक राजू वर्मा, प्रकाश कुमार, राजकिशोर सिंह तथा सह-सचिव कमलेश बेदिया ने संबोधित किया. मंच संचालन महेश यादव ने किया.
गेट मीटिंग में कमलेश पांडे, जोबर महतो, चंदन मुखर्जी, अनिल पंडित, ओंकार कुशवाहा, संतोष यादव, अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, रमेश कुमार महतो, विकास कुमार, रामजी यादव, मनोज महतो, राकेश बेदिया, महेश महतो, राजकिशोर, तारा लाल महतो, निरंजन प्रसाद, सेवालाल महतो, मंटू कुमार, उदय कुमार, विनय रजवार, ईश्वर महतो, रामू महतो, योगेन्द्र कुमार, मिकलेश तिवारी, लोकेश्वर महतो, पूजा कुमारी, फुलमनी और तुलसी प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे.
