कुजू के श्रीराम पावर प्लांट में फर्निस भट्ठी में जोरदार ब्लास्ट, नौ मजदूर घायल; दो रांची रेफर

रामगढ़ के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्निस भट्ठी फटने से नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दो की हालत नाजुक, रांची रेफर किया गया। सुरक्षा पर उठे सवाल।

कुजू: आरा रोड मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट लिमिटेड में रविवार दोपहर फर्निस भट्ठी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. हादसे में नौ मजदूर घायल हो गये. ब्लास्ट के बाद आनन-फानन में प्रबंधन ने कंपनी के निजी वाहनों से सभी घायलों को रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.

होप हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि नौ मजदूर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. इनमें दो मजदूरों की स्थिति गंभीर है. दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.ज्ञात हो कि 22 सितंबर 2025 को भी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गयी थी, जबकि कई मजदूर घायल हुए थे. एक बार फिर फर्निस भट्ठी में हुए धमाके ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

इन मजदूरों का चल रहा इलाज

घायलों में राजेंद्र महतो (हजारीबाग), कुंजीलाल रविदास (आराकांटा, रामगढ़), धनंजय सिंह (पटना), परमेश्वर कुमार महतो (नावाटांड़, रामगढ़), संजय प्रसाद (रांची रोड, रामगढ़), विजय यादव (दरभंगा, बिहार), राजेंद्र महतो (चटाक, रामगढ़), रितेश राणा (शिवपुरी, हजारीबाग) और रमेश ठाकुर (नईसराय, रामगढ़) समेत अन्य मजदूर शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >