रामगढ़: पोचरा में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, जल यात्रा से लेकर अखंड हरिकीर्तन तक होंगे कई कार्यक्रम

कुजू के पोचरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. 3 और 4 सितंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा दिया जाएगा. आयोजन समिति गठित कर दी गई है.

कुजू: पोचरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर रविवार को दुर्गा मंडप परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में वार्ड पार्षद पवन यादव और संदीप कुमार की मौजूदगी में जन्माष्टमी पूजा, जल यात्रा, शोभायात्रा, अखंड हरिकीर्तन और भंडारा समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गयी.

ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. तय कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर को जल यात्रा और शोभायात्रा निकाली जायेगी. 4 सितंबर की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. इसके बाद अखंड हरिकीर्तन का आयोजन होगा. महोत्सव के अंतिम दिन भंडारा आयोजित कर श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जायेगा.

ग्रामीणों ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का अवसर भी है.

आयोजन के लिए समिति गठित

महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें रतन यादव को अध्यक्ष, जितेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, मुकेश यादव को सचिव, पप्पू यादव को उप सचिव, सत्यनारायण यादव को कोषाध्यक्ष, महेंद्र यादव को उपकोषाध्यक्ष, प्रसादी यादव को महासंगठन मंत्री, कुमार यादव को संगठन मंत्री तथा अजय यादव और रवि यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया.

बैठक में नकुल यादव, कमल यादव, जायनाथ यादव, अमरनाथ यादव, नागेंद्र यादव, बिरजू प्रजापति, मोहन यादव, नागेश्वर यादव, राजेश यादव, शंकर यादव, गोपाल यादव, देवनारायण गिरी, अजित यादव, विनोद यादव, महादेव यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. सभी ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >