रामगढ़ में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता शिविर, नए मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

रामगढ़ जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 और 9 अगस्त को विशेष मतदाता शिविर लगेगा। नए नाम जुड़वाने और सुधार के लिए अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर आवेदन करें।

रामगढ़: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आठ व नौ अगस्त को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक विशेष मतदाता शिविर लगाया जाएगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने इसकी जानकारी देते हुए जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है. शिविर में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा.

साथ ही जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं, वे सभी नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित करा सकेंगे. उपायुक्त ने बताया कि एक अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अथवा 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र भारतीय नागरिक, जो रामगढ़ जिले के किसी भी मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे प्रपत्र-छह एवं घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

इसके अलावा निवास स्थान परिवर्तन, मतदाता सूची में प्रविष्टियों में संशोधन, ईपीआईसी कार्ड बनवाने अथवा दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित कराने के लिए प्रपत्र-आठ व घोषणा पत्र के साथ आवेदन संबंधित बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है.

उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण है. जिन योग्य नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन भरें व अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >