सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई रामगढ़. रामगढ़ में बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति और खनन टास्क फोर्स की बैठकें आयोजित की गयी. दोनों बैठकों की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत उपस्थित रहे. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चुट्टूपालू घाटी में होने वाली दुर्घटनाओं पर विशेष चर्चा हुई. उपायुक्त ने घाटी क्षेत्र में लगी लाइटों की कार्यशीलता की जांच, साइन बोर्डों की संख्या बढ़ाने और वाहनों की गति नियंत्रित करने पर जोर दिया. यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए विशेष समिति गठित करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करने तथा हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं अभियान सभी पेट्रोल पंपों पर लागू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचानेवाले को सम्मानित करने का प्रावधान किया गया. अवैध खनन और बालू परिवहन पर रोक लगाने के उपायों की समीक्षा खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन और बालू परिवहन पर रोक लगाने के उपायों की समीक्षा की गयी. जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध मुहानों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया जाये. खनिज परिवहन से जुड़े सभी वाहनों में जीपीएस लगाने को सुनिश्चित करने और सभी अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अवैध बालू परिवहन रोकने के लिए सख़्त दिशा-निर्देश दिये गये.
शहर को जाम से राहत दिलाने को लेकर विशेष कमेटी गठित की जायेगी : उपायुक्त
सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई रामगढ़. रामगढ़ में बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति और खनन
