अभ्यर्थियों ने सीएम से की मेधा सूची प्रकाशित करने की मांग

अभ्यर्थियों ने सीएम से की मेधा सूची प्रकाशित करने की मांग

सामान्य आरक्षी वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों ने सीएम से की मुलाकात गोला. झारखंड सशस्त्र पुलिस के तहत सामान्य आरक्षी वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से द्वितीय मेधा सूची प्रकाशित करने की मांग को लेकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है. नेमरा में गुरुवार को अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. अभ्यर्थियों का कहना था कि वर्ष 2011 में 1020 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी. वर्ष 2012 में शारीरिक परीक्षा तथा 2013 में लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी. यह उस समय निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुई थी. वर्ष 2015 में प्रथम मेधा सूची जारी की गयी. इसमें 700 अभ्यर्थियों ने योगदान दिया. शेष 320 पदों पर नियुक्ति अब तक लंबित है. अभ्यर्थियों के अनुसार, चयन परिषद ने द्वितीय मेधा सूची की प्रक्रिया पूरी कर इसे पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग को भेज दिया था. तत्कालीन अधिकारियों ने इस पर रोक लगा दी. इस मुद्दे को लेकर अभ्यर्थियों ने 2020 में रांची में अनशन भी किया था. आठ दिन बाद जामा विधायक सीता सोरेन के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया. अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें सरकार की ओर से जल्द सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. सफल अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप कर द्वितीय मेधा सूची जारी करने और लंबित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है. मौके पर गणेश उरांव, जय प्रकाश प्रसाद, अशोक कुमार तुरी, महेंद्र करमाली, दिलीप महतो, यमुना प्रसाद, शंकर महतो, प्रेमचंद करमाली, सदाम हुसैन, संदीप करमाली, सुलेंद्र महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >