समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक होना जरूरी : चतुर्भुज कश्यप

गोला प्रखंड के कुस्टेगढ़ा गांव में कुशवाहा समाज द्वारा कुशवाहा वनभोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया

:- कुस्टेगढ़ा में कुशवाहा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन

गोला. गोला प्रखंड के कुस्टेगढ़ा गांव में कुशवाहा समाज द्वारा कुशवाहा वनभोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी एकता व संगठन का परिचय दिया. समारोह का शुभारंभ सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप, मूलनिवासी प्रदेश अध्यक्ष निशांत कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष संगीता वर्मा, अजीत देव, पीपीआईडी जिला अध्यक्ष सुषमा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरलाल महतो, कुशवाहा भवन अध्यक्ष लखिंद्र कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि मो जावेद एवं शिक्षिका ममता सिंह मौजूद थे. जिला अध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है. सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे महान शासक इसी समाज से हुए हैं. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत बनने की अपील की. अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कुशवाहा समाज आज भी मुख्य रूप से कृषि कार्य तक सीमित है. समाज में अपार क्षमता है, आवश्यकता है संगठित होकर आगे बढ़ने की. वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा युवाओं को जागरूक करने पर विशेष बल दिया. समारोह में लोगों ने खिचड़ी भोग का आनंद लिया. मंच संचालन सुधीर महतो एवं उमेश महतो ने किया. कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में रंजीत महतो, गुलाब महतो, भोलेनाथ महतो, विनोद महतो, गोपाल महतो, गोवर्धन महतो, सुरेश महतो, पिंटू महतो, कृष्णा महतो, विकास महतो, भागीरथ महतो, अरुण महतो, गोकुल महतो, पवन महतो, मानिक महतो, प्रवीण, विकास, फिरोज महतो, संतोष, अष्टमी, निरंजन, लालकृष्ण सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >