सिरका ओबी डंप में जला कोयला चुनने के दौरान चार झुलसे

सिरका ओबी डंप में जला कोयला चुनने के दौरान चार झुलसे

गिद्दी. कोयला चुनने के दौरान शुक्रवार शाम सिरका ओबी डंप में दो महिला व एक बच्ची सहित चार लोग गंभीर हो गये. घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, सिरका परियोजना की जिस माइंस में उत्पादन कार्य चल रहा है, वह फायर एरिया है. ओबी उत्पादन कर मशीन से डंप में अनलोड किया जा रहा है. बताया जाता है कि कई महिलाएं व बच्चियां वहां कोयला चुन रही थीं. जला हुआ कोयला चुनने के दौरान महिलाएं व बच्ची झुलस गयी. घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. इस पर न तो प्रबंधन बोल रहा है और न ही ग्रामीण.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >