रामगढ़: श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था के तत्वावधान में श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. उत्सव में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
कार्यक्रम के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पंडित मदन मोहन शास्त्री व सहायक पुजारी विजय मिश्रा ने विधिवत पूजा संपन्न करायी. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गयी और भोग लगाया गया. आरती में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गयी थी. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रहा.
मौके पर संस्था के अध्यक्ष बिमल बुधिया, सुनील गोयल, प्रवीण अग्रवाल, दीपचंद अग्रवाल, राजेश गोयल, जगदीश प्रसाद गोयल, रतन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रूपेश सवारिया, अनिल मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित थे. आयोजन के सफल संचालन में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
