अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में श्रद्धानंद क्लब बना ओवरऑल चैंपियन

अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में श्रद्धानंद क्लब बना ओवरऑल चैंपियन

चितरपुर. रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य पर चितरपुर स्थित शिवालय मंदिर परिसर में रामनवमी पूजा समिति द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप में समिति के अध्यक्ष हर्ष चौधरी उपस्थित थे. इस दौरान रामनवमी एवं दशमी जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विभिन्न क्लबों को सम्मानित किया गया. अध्यक्ष श्री चौधरी एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार दांगी ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका ज्ञान चंद्र पोद्दार, तरुण कुमार वर्मा, रविरंजन प्रसाद गुप्ता ने निभायी. मौके पर संरक्षक किशोरी केवट, सचिव उमेश प्रजापति, मुखिया भानुप्रकाश महतो, राजेश गोल्डी, चंद्रशेखर पटवा, ऋतिक सोनी, विशाल कुमार, करण वर्मा, डब्ल्यू साहू, अमन कुमार लहेरी, आयुष कुमार, विवेक लहेरी, जयंत पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

एक नजर में विजेताओं की सूची

ओवरऑल चैंपियनशिप में श्रद्धानंद क्लब ने प्रथम स्थान हासिल किया. जबकि द्वितीय मां दुर्गा क्लब, तृतीय सम्राट क्लब, चतुर्थ समर्थन क्लब एवं पांचवां स्थान जनता स्पोर्ट्स क्लब ने हासिल किया. छूट लाठी प्रतियोगिता में जागृति क्लब प्रथम, द्वितीय मां मनसा क्लब एवं तृतीय शिवा क्लब, डबल बाना प्रतियोगिता में प्रथम कीर्तन क्लब, द्वितीय स्वस्तिक क्लब एवं तृतीय जनता स्पोर्ट्स क्लब, अखाड़ा अनुशासन प्रतियोगिता में प्रथम सम्राट क्लब, द्वितीय कीर्तन क्लब एवं तृतीय श्रद्धानंद क्लब रहा. समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >