रामगढ़: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आशा राय ने शास्त्री नगर, भुरकुंडा निवासी शिवानी सिन्हा को रामगढ़ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोनयन के बाद शिवानी सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष आशा राय व प्रदेश सचिव केवल पासवान के प्रति आभार जताया.
उन्होंने कहा कि जल्द ही रामगढ़ जिले में महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया जायेगा. प्रखंड व पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जायेगा.
शिवानी सिन्हा के जिलाध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला महासचिव श्याम चंद्रवंशी, राखी देवी, मीनू रॉय, सुरेंद्र सिंह, गणेश पासवान, रामदास पासवान, अजीत प्रसाद, निर्मल महतो, राजेंद्र नायक, अमर राम, मनोज पासवान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
