रो रहा नेमरा : लोगों का टूटा दिल, दिशोम गुरु को याद कर नम हो रहीं आंखें

Shibu Soren Nemra: चक्रवाली गांव से फलेंद्र प्रसाद (65) पहुंचे थे. सभी लोग गुरु जी संग गुजारे गये पलों को यादकर भावुक हो उठते हैं. आंखों में थोड़ी नमी सी आ जाती है. गुरुजी सबके दिलों के करीब थे. रेखा सोरेन कहती हैं-बाबा पिछली बार सोहराय पर्व में घर आये थे. जब से होश संभाली हूं , तब से बाबा हमेशा सोहराय और बाबा पर्व में घर आते रहे हैं.

Shibu Soren Nemra Village| नेमरा से लौटकर सलाउद्दीन : शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में रहनेवाले संताली परिवार को दिशोम गुरु के लौट आने की उम्मीद थी. यहां के लोगों को उम्मीद थी कि गुरुजी उनके बीच लौटकर आयेंगे. इस गांव के पास में ही चार पहाड़ ऊपर प्रचंड, चंदवा डूंगरी, ढेका कोचा और बाड़े कोचा स्थित हैं. इन पहाड़ों के किनारे से जानेवाला रास्ता गुरुजी की शुरुआती यात्रा के उन पलों का गवाह है, जब वह आंदोलन और नये परिवर्तन के लिए निकल पड़े थे. झारखंड की आवाज बनने के लिए उन्होंने नया रास्ता चुना. उस दौर में उन्होंने लोगों के हित के बारे में सोचा. झारखंड के बारे में सोचा. इस मौके पर रामगढ़ मुख्यालय से करीब 50 किमी गोला प्रखंड के बरलंगा चौक से नेमरा गांव जाकर पैतृक आवास में रह रहे परिजनों और ग्रामीणों से मिला. उनके दिल के हालात से रू-ब-रू हुआ.

खूब पैदल चलते थे दिशोम गुरु

नेमरा के लोगों ज्यादातर खेती से जुड़े हैं. इसी गांव की बहू शिबू सोरेन के छोटे भाई स्व शंकर सोरेन की पत्नी दीपमणी सोरेन और उनकी बेटी रेखा सोरेन से मुलाकात हुई. दीपमणी ने बताया कि शिबू सोरेन पैदल खूब चला करते थे. झारखंड घूमने व आंदोलन के लिए इसी पहाड़ की तराई से निकले थे. पहाड़ के चारों ओर रास्ता था. इसी कछिया रास्ते से शिबू सोरेन ने आंदोलन की शुरुआत का रास्ता तय किया था.

गुरुजी की याद में सबकी आंखें नम थीं

इसी दौरान चक्रवाली गांव से फलेंद्र प्रसाद (65) पहुंचे थे. सभी लोग गुरु जी संग गुजारे गये पलों को यादकर भावुक हो उठते हैं. आंखों में थोड़ी नमी सी आ जाती है. गुरुजी सबके दिलों के करीब थे. रेखा सोरेन कहती हैं-बाबा पिछली बार सोहराय पर्व में घर आये थे. जब से होश संभाली हूं , तब से बाबा हमेशा सोहराय और बाबा पर्व में घर आते रहे हैं. बाबा के आने की सूचना मिलते ही आसपास के नरसेहड़ी, औराडीह, संभलपुर, गोविंदपुर और धोरधोरा समेत अन्य गांव के लोग आकर बाबा से मिलते थे. लोग घंटों इंतजार करते थे, लेकिन बाबा से मिलकर जाते थे.

शिबू सोरेन की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले बाहा पर्व में बाबा अस्वस्थ होने से नहीं आ पाये थे

रेखा सोरेन कहती हैं कि पिछली होली के समय बाहा पर्व में बाबा अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पाये थे. भैया हेमंत सोरेन समेत परिवार के हर सदस्य की मौजूदगी रही थी. हम लोगों ने पीठा बनाया था. पारंपरिक गीतों के साथ नृत्य भी किया था. लेकिन बाबा की अनुपस्थिति सबको खलती रही. वो रौनक नहीं थी, जो उनके आने पर होती थी. इस बार कम से कम उम्मीद थी कि बाबा फिर आ पाते. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दीपमणी सोरेन पैतृक आवास में रहनेवाली सबसे पुरानी सदस्य हैं. वह कहती हैं कि नेमरा गांव के इस घर में उनके पति शंकर सोरेन और सभी चारों भाई राजाराम सोरेन, शिबू सोरेन, लालू सोरेन और रामू सोरेन का परिवार संयुक्त रूप से रहता था. परिवार के बीच काफी तालमेल था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुरू से सादगी पसंद थे शिबू सोरेन

शिबू सोरेन का जीवन शुरू से ही सादगी भरा रहा था. सादा खाना और शाकाहार भोजन ही उनकी आदत रही. ऊपर प्रचंड पहाड़ के किनारे-किनारे पहले सड़क होती थी, यहां से बरलंगा, सोसोकला, नावाडीह, हारूबेड़ा और गोला तक पैदल ही चले जाते थे. परिवार के लोग गेठी फल को पानी में पकाकर खाते थे. वह अधिकांश समय झारखंड में भ्रमण करते रहते थे. जहेराथान में जब शिबू पूजा करते थे, तो संताली समाज के लोगों की भीड़ लग जाती थी.

इसे भी पढ़ें

Shibu Soren: खामोश हो गयी झारखंड के योद्धा शिबू सोरेन की आवाज, चले गये दिशोम गुरु

शिबू सोरेन ने की थी आदिवासियों को हड़िया-दारू के जाल से निकालने की पहल

जामताड़ा के कंचनबेड़ा गांव में गुरुजी ने शुरू की थी रास मेला, 2 दिन होता है भव्य आयोजन

Shibu Soren Death Reason: शिबू सोरेन के निधन की वजह क्या रही? कौन सी बीमारियां थीं गुरुजी की?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >