शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना, रजरप्पा मंदिर में झामुमो ने किया हवन-यज्ञ

Shibu Soren News : विनोद ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए राज्यवासी और झामुमो कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से पूजा, दुआ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग मां छिन्नमस्तिके दरबार में हवन कर बाबा के शीघ्र स्वस्थ होकर लौटने की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का पैतृक आवास नेमरा और जिला रामगढ़ है.

Shibu Soren News| रजरप्पा (रामगढ़), सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर की यज्ञशाला में हवन-यज्ञ किया. जानकारी के अनुसार, झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू के नेतृत्व में यहां कार्यकर्ताओं ने गुरु जी की तस्वीर (कट आउट) के साथ हवन-यज्ञ कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

6 पंडितों ने कराया हवन-यज्ञ

यहां आचार्य संतोष पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, सुबोध पंडा, गुड्डू पंडा, लोकेश पंडा, सुधाकर मिश्रा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ कराया. विनोद किस्कू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

पूरे झारखंड में हो रही है शिबू सोरेन के लिए पूजा-अर्चना

विनोद ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए राज्यवासी और झामुमो कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से पूजा, दुआ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग मां छिन्नमस्तिके दरबार में हवन कर बाबा के शीघ्र स्वस्थ होकर लौटने की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का पैतृक आवास नेमरा और जिला रामगढ़ है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘झारखंड के लोगों के लिए शिबू सोरेन ने किया है संघर्ष’

विनोद ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने जीवन में झारखंड और यहां के वासियों के लिए खूब संघर्ष किया है. अब भी झारखंड वासियों को गुरुजी की जरूरत है. मां छिन्नमस्तिका से कामना करते हैं कि बाबा स्वस्थ होकर झारखंड लौटें और हम कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दें. मौके पर बिनोद महतो, अरुण बनर्जी, सतीश मुर्मू, कमलेश पांडेय, सकलदेव करमाली, शिवलाल हांसदा, कृष्णा करमाली, शुभम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

हूल दिवस से पहले आदिवासियों पर ‘पुलिस कार्रवाई’ के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर भाजपा का प्रदर्शन

Jharkhand Weather Today: गढ़वा, पलामू समेत झारखंड के 5 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >