उत्पाद विभाग ने चलाया छापामारी अभियान, विदेशी शराब बरामद

छापामारी अभियान में शराब बरामद

प्रतिनिधि, रामगढ़

दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी ने उत्पाद बल व सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान गोला थाना अंतर्गत शोभा लाइन होटल, पुराना सिरका व रजरप्पा थाना अंतर्गत मुरुबंदा व रामगढ़ थाना अंतर्गत होटल टी एंड ट्रीट, महादेव होटल, लवली होटल, सम्राट होटल, राधा लाइन होटल में छापामारी कर 48 बोतल बीयर, 10 पीस केन बीयर एवं 50 बोतल विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब सहित कुल 36 लीटर अवैध बीयर व 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी. छापामारी अभियान में शोभा होटल से जीतू महथा, लवली होटल से लवली साव व थालसा होटल से कमल किशोर तिग्गा को गिरफ्तार किया गया. मुरुबंदा के रवींद्र कुमार, पुराना सिरका के योगेंद्र महतो, सम्राट होटल के संचालक भीम कुमार कुशवाहा व थालसा होटल के संचालक विजय कुमार कच्छप के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है. इस अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार व अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >