गुरुकुल स्कूल में एसबीआइ ने करायी ड्राइंग प्रतियोगिता

उरीमारी के गुरुकुल स्कूल में एसबीआइ द्वारा बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उरीमारी, रामगढ़: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत उरीमारी स्थित गुरुकुल स्कूल में कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसका उद्देश्य बच्चों की छिपी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें कला के प्रति प्रोत्साहित करना था.

प्रतियोगिता का आयोजन एसबीआइ की शाखा प्रबंधक मीनाक्षी चौबे व सिमरन टुड्डू की देखरेख में हुआ. इसमें बच्चों ने ड्राइंग शीट पर रंग-बिरंगे चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. किसी ने पेड़-पौधों व प्राकृतिक दृश्यों को उकेरा, तो किसी ने अपनी कल्पना के अनुरूप विभिन्न आकृतियां बनायीं.

मौके पर मीनाक्षी चौबे ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच को नयी उड़ान मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >