पतरातू थर्मल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षण निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार पर जोर

पतरातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षण पद्धति को बेहतर बनाने के लिए एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पतरातू, रामगढ़ : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में गुरुवार को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं शिक्षण पद्धति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय शिक्षण निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. वरिष्ठ शिक्षाविदों की टीम ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया.

कक्षाओं में शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण टीम में रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ के प्रधानाचार्य प्रवीण जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू बाजार के प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट के वरिष्ठ आचार्य मिथिलेश खन्ना शामिल थे. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई.

इसके बाद निरीक्षण दल ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया. इस दौरान आचार्यों की शिक्षण शैली, विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं, पाठ योजनाओं, कक्षा अनुशासन तथा डिजिटल एवं प्रायोगिक शिक्षण पद्धति की समीक्षा की गयी.

भारतीय संस्कृति और संस्कारों की सराहना

समीक्षा बैठक में निरीक्षण टीम के सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रहा है. आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का समावेश विद्यालय की विशेषता है. विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता और सीखने की जिज्ञासा भी सराहनीय है.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से निरीक्षण दल के सदस्यों के प्रति आभार जताया गया तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. विद्यालय प्रशासन ने कहा कि निरीक्षण दल से प्राप्त सुझावों एवं मार्गदर्शन को अपनाते हुए शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >