रोड सेल चालू करने की मांग को लेकर संगम खदान का चक्का जाम

रोड सेल चालू करने की मांग को लेकर संगम खदान का चक्का जाम

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति ने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत मंगलवार को संगम खदान का चक्का जाम कर दिया. ग्रामीण बैनर-पोस्टर के साथ खदान में डट गये. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए रोड सेल समिति के वक्ताओं ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जब तक रोड सेल चालू नहीं किया जायेगा, तब तक खदान का काम भी सुचारू पूर्वक चलने नहीं देंगे. प्रबंधन द्वारा स्थानीय बेरोजगारों व मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है. समिति ने प्रबंधन से अविलंब रोड सेल चालू करने, स्थानीय बेरोजगारों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार देने, मजदूरों के लिए पेयजल व स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था करने की मांग की. कई घंटों तक चक्का जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी राकेश कुमार सत्यार्थी ने समिति से वार्ता की. समिति को आश्वस्त किया कि 20 जून को समिति, सीसीएल प्रबंधन व संबंधित पक्षों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कर समस्या का समाधान किया जायेगा. चक्का जाम में गिरधारी गोप, रमण शर्मा, दर्शन गंझू, रविंद्र सिंह, मुकेश पासवान, नागेश्वर मुंडा, बालेश्वर पासवान, अमरेंद्र प्रसाद, सरोज कांत झा, अजय सिंह, प्रेम कुमार साहू, रावेल एक्का, शिव नारायण यादव, राजा यादव, दिनेश मेहता, रोबिन मुखर्जी, तुला खान, कैलाश तुरी, गणेश बेदिया, दिनेश बेदिया शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >