उत्कृष्ट कार्य करने वाले व सेवानिवृत्त सैनिक सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व सेवानिवृत्त सैनिक सम्मानित

मांडू. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों एवं समाज के लिए सराहनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक रजत कुमार एवं थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा के प्रति लोगों में प्रेरणा मिलती है. सम्मानित होने वालों में अंश और अंशिका अपहरण कांड के उद्भेदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डब्लू साव एवं उनके सहयोगी शामिल थे. देश सेवा में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों में रामचंद्र प्रसाद, पंकज मेहता, विकास प्रसाद, बबलू शुक्ला, आनंद पांडे, सुरेश शर्मा, नेमीचंद साहू एवं भीखू प्रसाद को भी सम्मानित किया गया. लोगों ने सम्मानित व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >