दस्तावेज नवीस संघ के कल्याण कोष की स्थापना की पहल करेंगे : ममता देवी

रजत जयंती समारोह

::गोला में प्रदेश स्तरीय झारखंड दस्तावेज नवीस संघ का रजत जयंती समारोह

गोला. गोला स्थित आरएस सेलिब्रेशन हॉल में झारखंड दस्तावेज नवीस संघ 25 वें वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को रजत जयंती समारोह एवं दो दिवसीय अष्टम प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी, विशिष्ट अतिथि बिहार दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा व महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा ने किया. विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार हमेशा लोगों के कल्याण व विकास को लेकर तत्परता से काम कर रही है. उन्होंने दस्तावेज संघ की मांग पर कल्याण कोष गठन को लेकर पहल करने की बात कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सभी विभागों में पेपरलेश करने को लेकर पहल की जा रही है. सरकार का मानना है कि इससे सरकार को पेपर वर्क में होने वाले खर्च में बचत होगी. उन्होंने इसपर भी विचार करने को लेकर आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि दस्तावेज संघ की मांगों से मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराया जायेगा. मेरी कोशिश होगी कि इनकी मांगों को पूरा किया जाये. इस दौरान नवीस दस्तावेज संघ के नये सदस्यों का लाइसेंस बनाने, कल्याण कोष का गठन एवं राज्य अनुदान की मांग, पेपरलेश सिस्टम पर रोक सहित अन्य मांगों को प्रमुखता रखा गया. बिहार दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड में दस्तावेज नवीस संघ लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर संघर्षरत है, लेकिन सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रही है. कार्यक्रम का समापन पांच अप्रैल को किया जायेगा. मौके पर बालेश्वर साव, दुर्गा राय, पुष्कर कुमार साहु, सनत कुमार सिन्हा, करीम खां, शंभूनाथ दूबे, अरविंद तिवारी, अजय कुमार लाल, सुधीर कुमार सिन्हा, उदय सिन्हा, विपिन बिहारी प्रसाद, अनिल सिन्हा, सुदीप कुमार, श्रीकांत गोविंद सिन्हा, राहुल बक्शी, अभिषेक कुमार सिन्हा, निखिल दांगी, विक्रम सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, एकरामुल हक, एहतसामुल हक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >