चेंबर ने व्यवसायिक गैस आपूर्ति के समाधान की मांग की

चेंबर ने व्यवसायिक गैस आपूर्ति के समाधान की मांग की

डीडीसी के माध्यम से डीसी को सौंपा गया ज्ञापन रामगढ़. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जिले में व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कमी को लेकर बुधवार को डीडीसी के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की. चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य पूर्व (ईरान-इजरायल) में उत्पन्न तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसका असर अब स्थानीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जिले के होटल, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस संकट के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं. पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि गैस एजेंसियों द्वारा लगातार सिलिंडरों की कमी की जानकारी दी जा रही है. इससे व्यवसाय का संचालन बाधित हो रहा है. कहा कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति गंभीर होगी. ज्ञापन सौंपने के दौरान होटल व रेस्टोरेंट संचालक कमल अग्रवाल, संजीव चड्ढा एवं चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने कहा कि गैस की कमी के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. चेंबर ने ज्ञापन में गैस की नियमित आपूर्ति, स्टॉक व वितरण की निगरानी, कालाबाजारी पर कार्रवाई व होटल-खाद्य क्षेत्र को प्राथमिकता देने की मांग की. चेंबर ने प्रशासन से समस्या पर गंभीरता से तुरंत कदम उठाने की अपील की. प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ मानु, सहसचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, कार्यकारिणी सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल, अभिजीत कुमार उर्फ बिजी, चेंबर सदस्य संजीव चड्ढा व कमल अग्रवाल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >