बरकाकाना. रेलवे रिक्रिएशन क्लब, बरकाकाना में शनिवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, धनबाद रेल मंडल का त्रिवार्षिक अधिवेशन और बरकाकाना शाखा के तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. अधिवेशन की अध्यक्षता एसके सिंह ने की. अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष रामराज भगत, महासचिव गौतम गोस्वामी, जोनल महासचिव एके राउत थे. केंद्रीय अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि रनिंग स्टाफ की समस्याओं का समुचित समाधान रेलवे द्वारा नहीं किया जा रहा है. रनिंग स्टाफ से संबंधित सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करना चाहिए. केंद्रीय महासचिव केसी जेम्स ने कहा कि वर्तमान सरकार लेबर लॉ में संशोधन कर श्रमिक हितों को दरकिनार करने की कोशिश कर रही है. बरकाकाना शाखा की नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव विवेक कुमार का चयन किया गया. नयी मंडल कमेटी में अध्यक्ष एसके सिंह व सचिव आरआर प्रजापति का चयन किया गया. संचालन उदय महतो व डालेश्वर दांगी ने किया. मौके पर पंकज, सत्यम, रवि रंजन, आरके सिन्हा, विवेक कुमार, आरके सिंह, आरआर प्रसाद, चंदन, डलहौजी, मिथुन कुमार, राकेश रंजन, अनिल, डीके मिश्रा, रोशन, अजीत, प्रदीप, मुकेश उपस्थित थे.
रनिंग स्टाफ के सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान करें : अध्यक्ष
रनिंग स्टाफ के सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान करें : अध्यक्ष

रनिंग स्टाफ के सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान करें : अध्यक्ष